ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी..बिहार सरकार ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग, भारत में कहां चालू है यह सेवा, जानें...

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्र से पटना वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की मांग की है। IWAI की पटना कार्यशाला में उन्होंने 11 जिलों में जेटी निर्माण, पटना में क्रूज मेंटेनेंस सेंटर, और भागलपुर में मल्टीमॉडल टर्मिनल की आवश्यकता जताई।

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होगी..बिहार सरकार ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग, भारत में कहां चालू है यह सेवा, जानें...
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार से जल परिवहन और नदी पर्यटन को बढावा देने के लिए पटना वाटर मेट्रो  सेवा शुरू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर प्रधानमंत्री  मोदी ने पटना मेट्रो परियोजना का उपहार दिया, उसी तरह वे पटना वाटर मेट्रो का भी आशीर्वाद देंगे। पटना वाटर मेट्रो जल परिवहन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।  

सम्राट चौधरी ने अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकार ( IWAI ) की ओर से आयोजिक पटना  कार्यशाला में  जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोणेवाल से आग्रह किया कि बिहार के जिन 11 जिलों से नदियाँ गुजरती हैं , उनमें नदी परिवहन को बढावा देने के लिए दो-दो जेटी का निर्माण कराया जाए।उन्होंने ने भागलपुर में मल्टीमॉडल टर्मिनल बनाने की भी मांग की। डिप्टी सीएम चौधरी ने कहा कि जलपोत और क्रूज की मरम्मत के लिए पटना में मेंटेनेंस सेंटर जल्द स्थापित होना। इसके लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध करा चुकी है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ नियंत्रण और सिंचाई सुविधा विकसित करने में प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग लगातार मिलता रहा है। नीतीश सरकार ने बाढ नियंत्रण पर इतना काम किया है कि अब नेपाल से 6 लाख क्यूसैक पानी आने पर भी कोई भीषण बाढ नहीं आती , बल्कि मात्र 100 गाँव प्रभावित होते हैं। कहा कि राज्य के आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी के प्रमुख प्रवर्तक के रूप में अंतर्देशीय जल परिवहन की भूमिका को बढ़ाने में भी केंद्र सरकार का सहयोग बिहार को अधिक मिलना चाहिए ।  

उन्होंने  बताया कि जलमार्ग विकास परियोजना (JMVP), हल्दिया से वारणसी (16,20 km) तक गंगा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग (एन डब्ल्यू-1)  परियोजना के अंतर्गत कालूघाट (सारण) में इंटरमॉडल टर्मिनल, 21 सामुदायिक जेटी तथा आरा में क्विक पांटून ओपनिंग मैकेनिज्म (QPOM) की स्थापना करने के साथ पटना में जहाज मरम्मत की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना को लागू करने में तेजी लाने की जरूरत है। चौधरी ने  कहा कि राज्य में नदी पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के दो रो-पैक्स यात्री जहाज प्रदान किये गए।

भारत में कहां है जल मेट्रो सेवा...

बता दें, कोच्चि में जल मेट्रो सेवा है. यह एक नौका परिवहन प्रणाली है जो भारत के केरल राज्य के ग्रेटर कोच्चि क्षेत्र में सेवा प्रदान करती है। यह भारत की पहली जल मेट्रो प्रणाली है और एशिया में इस आकार की पहली एकीकृत जल परिवहन प्रणाली है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता