ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

Patna News: EOU की पटना में छापेमारी, अवैध बालू का बड़ा भंडार जब्त

Patna News: मानसून अवधि में बालू खनन पर लगी रोक के बावजूद पटना जिले के मनेर और बिहटा इलाकों में बालू माफिया अपनी अवैध गतिविधियों से बाज़ नहीं आ रहे हैं.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: मानसून अवधि में बालू खनन पर लगी रोक के बावजूद पटना जिले के मनेर और बिहटा इलाकों में बालू माफिया अपनी अवैध गतिविधियों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की विशेष टीम ने बुधवार को मनेर और बिहटा क्षेत्र में एक बड़े छापेमारी अभियान के तहत कुल 85,670 सीएफटी बालू बरामद किया है, जो लगभग 400 ट्रकों के बराबर है।


मनेर इलाके में ईओयू की टीम ने 40 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जहां बालू के बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण का खुलासा हुआ। इन ठिकानों पर भारी मात्रा में बालू जमा था, जो बिना किसी वैध अनुमति के खनन और संग्रहित किया गया था।


खनन माफिया रणधीर राय के विभिन्न ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां अवैध खनन सामग्री मिली। रणधीर राय के खिलाफ पहले से ही कई मामले चल रहे हैं, लेकिन उनके अवैध कारोबार पर अभी तक प्रभावी रोक नहीं लग सकी है। ईओयू की टीम ने बिहटा थाना क्षेत्र के पांडेय चक गांव में लगभग दो-तीन किलोमीटर क्षेत्र में बालू के अवैध भंडारण का भी भंडाफोड़ किया। इलाके में बालू के इस पैमाने पर जमा होने से स्थानीय पर्यावरण और नदियों के संरक्षण को गंभीर खतरा है।


खनन विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। ईओयू टीम ने बरामद बालू को जब्त करते हुए संबंधित ठिकानों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय थाने में खनन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा माफिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पटना प्रशासन ने माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है और अवैध खनन रोकने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने का ऐलान किया है। अधिकारियों ने कहा कि मानसून में अवैध बालू खनन पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए कोई भी इस प्रतिबंध का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।