ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पंचायत चुनाव : लॉटरी से होगा जीत का फैसला, आयोग की यह गाइडलाइन जान लीजिए

PATNA : बिहार में अभी भले ही पंचायत चुनाव का बिगुल नहीं बजा हो लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग हर दिन चुनाव को लेकर अलग-अलग गाइडलाइन जारी कर रहा है. आयोग ने अब लॉटरी से जीत के फैसले पर न

पंचायत चुनाव : लॉटरी से होगा जीत का फैसला, आयोग की यह गाइडलाइन जान लीजिए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अभी भले ही पंचायत चुनाव का बिगुल नहीं बजा हो लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग हर दिन चुनाव को लेकर अलग-अलग गाइडलाइन जारी कर रहा है. आयोग ने अब लॉटरी से जीत के फैसले पर नई जानकारी साझा की है. आयोग के मुताबिक अगर राज्य के अंदर पंचायत चुनाव में 2 या उससे अधिक उम्मीदवारों को बराबर वोट हासिल होते हैं तो जीत का फैसला लॉटरी से होगा. 



राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, निर्वाची पदाधिकारी उम्मीदवारों के बीच लॉटरी निकालेंगे और जिस उम्मेदवार के पक्ष में लॉटरी निकलेगी, उसे एक अतिरिक्त वोट प्राप्त हुआ माना जाएगा. इसके आधार पर ही निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा. 


आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारी ऐसे उम्मीदवार, जो निर्वाचित हुआ है. उसे प्रपत्र 22 में निर्वाचन प्रमाण पत्र देगा. इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी विधिवत निर्वाचित व्यक्तियों की लिस्ट जिला गजट में प्रकाशित करेगा और उसकी एक-एक कॉपी आयोग और निदेशक, पंचायत राज को भेजेगा. 


आयोग के अनुसार उम्मीदवार या उसकी अनुपस्थिति में उसके चुनाव एजेंट या काउंटिंग एजेंट द्वारा वोटों की रिकाउंटिंग को लेकर लिखित आवेदन देना होगा. इसके लिए आवेदन के साथ रिकाउंटिंग कराए जाने के आधार सहित निर्वाचित पदाधिकारी और उसके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी को भी लिखित आवेदन दिया जा सकेगा. 

टैग्स