ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Samrat chaudhary: विकास को लेकर एक्टिव है NDA सरकार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किए बड़े ऐलान

Samrat chaudhary: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखण्ड के डोमनिया चौक से बाबूपुर भाया बाखरपुर पथ के छठे किलोमीटर पर एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

Samrat chaudhary
Samrat chaudhary
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Samrat chaudhary: बिहार की एनडीए सरकार लगातार विकास को लेकर तत्पर नजर आ रही है। इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखण्ड के डोमनिया चौक से बाबूपुर भाया बाखरपुर पथ के छठे किलोमीटर पर एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पुल 6x21 मीटर आकार का होगा। पुल के साथ पहुंच पथ का भी निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 2336.44 लाख (तेईस करोड़ छत्तीस लाख चौवालीस हजार) रुपये की लागत आएगी। 


चौधरी ने बताया कि निविदा की स्वीकृति मिलने के बाद काम प्रारंभ किया जाएगा।  परियोजना की जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को दी गई है। वर्ष 2025-26 में 1635 लाख रुपये से 70 प्रतिशत कार्य और 2026-27 में शेष 701.44 लाख रुपये से पूरा कार्य पूरा किया जाएगा। कार्य प्रगति की समीक्षा हर महीने की जाएगी।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि 2005 की तुलना में राज्य में बड़ी संख्या में पुल-पुलिया का निर्माण हुआ है और सड़कों का विस्तृत नेटवर्क तैयार किया गया है। इसी कड़ी में भागलपुर जिले के डोमनिया चौक से बाबूपुर भाया बाखरपुर पथ के छठे किलोमीटर पर एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है।


इसके आगे सम्राट चौधरी ने बताया कि वैशाली पथ प्रमंडल- हाजीपुर अंतर्गत गोरौल–सोन्धो–मथनामल (12.66 किमी) सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर कुल 1951.63 लाख यानि उन्नीस करोड़ इक्यावन लाख रुपये तिरेसठ हजार रुपये की लागत आएगी। चौधरी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को गति मिलेगी।


इधर, सम्राट चौधरी ने बताया कि पथ प्रमंडल पूर्णियां अंतर्गत एन.एच.-107 से काझी (कुल लंबाई 6.000 किमी) पथ चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना की लागत 2261.70 लाख यानि बाईस करोड़ एकसठ लाख सत्तर हजार रुपये आएगी। चौधरी ने कहा कि पथ निर्माण विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके क्रियान्वयन और खर्च की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल पूर्णियां के कार्यपालक अभियंता को दी गई है।