ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में अश्लील गाना बजाने वालों की अब खैर नहीं, ऐसा करने पर सीधे जाना पड़ेगा जेल

बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गाने बजाने पर अब सख्त कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने FIR दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।

bihar
दोहरे अर्थ वाले अश्लील गानों पर रोक
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अश्लील गाना बजाने वाले अब हो जाए सावधान। यदि सार्वजनिक स्थलों पर कोई अश्लीलता फैलाने की कोशिश करता है, तो पुलिस उसके खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करेगी। इसे कड़ाई से लागू किया जाएगा। यह आदेश नहीं मानने वाले व्यक्ति को सीधे जेल भेजा जाएगा। 


अश्लील गाना बजाने वालों पर FIR दर्ज करने का निर्देश बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिया है। समाज में फूहड़ता और महिला सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।   


दोहरे अर्थ वाले अश्लील गाना बजाने पर डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। डिप्टी सीएम ने बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा या सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी, मगही, मैथिली या अन्य भाषाओं के गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस आदेश का पालन नहीं करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।


इस विषय पर उनका कहना है कि सार्वजनिक तौर पर बजने वाले अश्लील गानों से समाज व बच्चों को बुरा प्रभाव पड़ता है। इन अश्लील गाने से न केवल महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में फूहड़ता को भी बढ़ावा मिलता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों पर इन गानों का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे उनके मानसिकता पर गलत असर पड़ रहा है। इसके अलावा महिला के सुरक्षा के लिए भी अश्लील गानों पर लोग लगाना अनिवार्य हो गया है। 


सम्राट चौधरी ने अश्लील गानों पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  पुलिस को सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

टैग्स