ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नीतीश सरकार लॉन्च करेगी नया ई-पोर्टल, घर बैठे मिलेगी नौकरी; जॉब की टेंशन होगी खत्म

बिहार सरकार अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य के तहत नया ई-पोर्टल लॉन्च करेगी। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जरिए युवा घर बैठे नौकरी की जानकारी और ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

bihar
5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सरकार ने युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया है, जिसकी जिम्मेदारियां अब लगातार बढ़ाई जा रही हैं।


सरकार ने इस नवगठित विभाग को सशक्त बनाने के लिए 147 नए पदों को स्वीकृति दी है। इन पदों के माध्यम से विभाग के कार्यों में तेजी लाई जाएगी। यह विभाग रोजगार से जुड़े नियम बनाएगा, योजनाओं को लागू करेगा और युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए नई सुविधाएं शुरू करेगा। इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी भी मिल चुकी है।


जानकारी के अनुसार, विभाग का सबसे महत्वपूर्ण कार्य एक नए ई-पोर्टल का संचालन होगा। इस पोर्टल के जरिए युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और ऑनलाइन आवेदन भी कर पाएंगे। इसके शुरू होने से युवाओं को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


इसके अलावा, राज्य के विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जहां निजी और सरकारी कंपनियां सीधे युवाओं से संवाद करेंगी और मौके पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।


नया विभाग निजी कंपनियों, उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों के साथ भी लगातार संपर्क में रहेगा, ताकि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकें। सरकार का मानना है कि इस पहल से बिहार के युवाओं को नौकरी पाने में आसानी होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।





टैग्स