ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Viral News: टीचर के बाद इस लड़की ने उड़ाया बिहारियों का मजाक, अपने पिता को भी नहीं छोड़ा, वीडियो वायरल

Bihar News: महिला टीचर के बाद एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिहारियों का मजाक उड़ा रही है। लड़की पर एक्शन लेने की मांग हो रही है।

Viral News
लड़की ने उड़ाया बिहारियों का मजाक
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar News: बिहार और बिहारियों का मजाक उड़ाना ट्रेंड सा बन गया है। बिहार और बिहारियों को अपमानित करने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल में ही केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका ने बिहार का मजाक उड़ाया था और इसका वीडियो जब वायरल हुआ तो शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की गयी थी। लेकिन अब एक और मामला सामने आया है। जिसमें एक कथित लाफ्टर प्रोग्राम में लड़की अपने पिता और बिहार के प्रवासी श्रमिकों का मजाक उड़ाते हुए दिख रही है।


सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करके कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में यह लड़की बिहारी ड्राइवर्स का चरित्र हनन करते दिखाई दे रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की स्टैंडअप कॉमेडी कर रही है। इस दौरान वह बिहारी ड्राइवर्स का मजाक उड़ा रही है। यह लड़की बेहद वाहियात बातें बिहारी ड्राइवर्स के लिए बोल रही है। इसकी बातें सुनने के बाद लगता है कि इनके जेहन में बिहार के लोगों के लिए कितनी दूषित मानसिकता भरी पड़ी है। 


बिहारी का मजाक उड़ाते हुए लड़की कहती है कि 'मेरी मां महाराष्ट्र से हैं और मेरे पिता अमेजिंग...अमेजिंग...अमेजिंग प्लेस बिहार से हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि माइ फ्रेंड मेरा उबर ड्राइवर भी बिहार से था। मुझे क्यों बता रही है, मेरे पापा का रिश्तेदार नहीं था। बहुत अच्छा चला रहा था। एक भी गढ्ढा फील नहीं हुआ...बस एक ही दिक्कत थी..वह शीशा खोलकर थूक रहा था, देख बहन वह डोर खोलकर भी थूक सकता था। ' 


बिहार का मजाक उड़ाते हुए युवती कह रही है कि जब मैं अपने दोस्तों से बताती हूं कि मेरे पिता बिहार से हैं तो वो चौंकते हैं और बताते हैं कि उनका उबर ड्राइवर भी बिहार से ही था। युवती कहती है कि ‘मैं दोस्तों को बताती हूं कि ये मुझे क्यों बता रहे हो, वो मेरे पापा का रिश्तेदार नहीं था।’ दूसरे प्रदेशों में जाकर ड्राइवर की नौकरी करके रोजी-रोटी जुटाने वालों का मजाक उड़ाते हुए युवती कई बातों का जिक्र करके तंज कसती है। ड्राइवर के द्वारा बार-बार थूकने की बात कहकर मजाक उड़ाती वह वीडियो में दिख रही है और अंत में कहती है कि अब मेरी दोस्त उबर कैब ही नहीं लेती।'


वीडियो वायरल होने के बाद अब इस स्टैंडअप कॉमेडिन पर एक्शन लेने की मांग उठ रही है। एक यूजर ने लिखा कि इस नीच लड़की के खिलाफ बिहार पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, इसने बिहार के लोगों  का मजाक नहीं उड़ाया..बिहार के लाखों मेहनतकश ड्राइवरों का चरित्र हनन किया है, जो रोजी रोटी के लिए उबर चलाता है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता