ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: विजिलेंस ब्यूरो का धनकुबेर इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, जमीन क्रय के 34 कागजात मिले...29 पासबुक और भी बहुत कुछ मिला

Bihar News: निगरानी ब्यूरो ने पुल निगम के एक प्रोजेक्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई हुई है. रेड में जमीन खरीदने के 34 कागजात मिले हैं.

Bihar News: विजिलेंस ब्यूरो का धनकुबेर इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, जमीन क्रय के 34 कागजात मिले...29 पासबुक और भी बहुत कुछ मिला
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:  निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की. रेड में अकूत संपत्ति का पचा चला है. आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी ने यह कार्रवाई की है. पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के चार ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो ने 16 जनवरी की शाम में छापेमारी शुरू की जो आज सुबह तक चली. रेड में जमीन क्रय के 34 कागजात मिले हैं. 

निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के खिलाफ 16 जनवरी को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस सं-3/25 दर्ज की गई है. इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आरोपी इंजीनियर के चार ठिकानों पर छापेमारी की गई है.  प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर  सिंह के बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधनी गांव, पटना के रूपसपुर थानाक्षेत्र के वेदनगर, पुनाईचक स्थित फ्लैट और पुल निर्माण निगम स्थित कार्यालय की तलाशी ली गई।

तलाशी अभियान की समाप्ति के बाद निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के ठिकानों पर तलाशी में जमीन क्रय के 34 कागजात मिले हैं. वहीं, लगभग 21 लाख के सोने-ंचांदी के आभूषण, अभियुक्त एवं पत्नी के पीपीएफ खाते में लगभग 85 लाख के निवेश के साक्ष्य मिले हैं. सर्च अभियान में 2 लाख 14000 नगद, अभियुक्त एवं परिजनों के नाम से 29 बैंक खातों के पासबुक, कई वाहन के साक्ष्य मिले हैं.

निगरानी ने बताया है कि प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के पटना के रूपसपुर स्थित वेद नगर मोहल्ला में तीन मंजिला भवन, पुनाइचक राम गोविंद एंक्लेव में फ्लैट पाया गया है. इनके खिलाफ 89 लाख 6882 रुपए धर्नाजन के साक्ष्य मिले हैं. इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता