ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

BIHAR NEWS : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेवा संस्थान करेगा संक्रांति महोत्सव का आयोजन, जानें तारीख और स्थान

BIHAR NEWS : 18 जनवरी को दोपहर 11.30 से संक्रांति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पनोरमा ग्रुप के प्रमुख संजीव मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। इसको लेकर खुद संजीव मिश्रा ने कहा कि यह हमलोग का ब्राह्मण समाज का सबसे बड़ा संगठन है...

BIHAR NEWS :
संक्रांति महोत्सव
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार में 19 साल से प्रमुख संगठनों में शामिल रहे राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के द्वारा संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया है। संगठन के प्रदेश संरक्षक संजीव मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार झा ने बताया यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ब्राह्णाण महासभा के आशियाना दीघा रोड, सेंट जेवियर्स कॉलेज गेट, बजरंग बली मंदिर के पास स्थित विद्यापति मंदिर में होगा। 


उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को दोपहर 11.30 से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पनोरमा ग्रुप के प्रमुख संजीव मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। इसको लेकर खुद संजीव मिश्रा ने कहा कि यह हमलोग का ब्राह्मण समाज का सबसे बड़ा संगठन है और लगातार 19 वर्षों के सक्रियता ,जुझारूपन ने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा को एक विश्वस्त प्रामाणिक और सभी गांव -गांव तक जुड़ाव हो गया है। समाज के हितों के साथ कभी समझौता नही करने वाला एक मात्र लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रहा है। 


वहीं,संस्थापक ईo आशुतोष कुमार झा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा संगठन से निश्चित तौर पर समाज को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहा है। लेकिन बार-बार असफल साबित हुआ है। समाज मे सब कुछ स्पष्ट हो गया है और हम लोग एक एक घर-परिवार को जोड़कर अनवरत संगठन मे पदाधिकारियों का परिवर्तन लोकतांत्रिक व्यवस्था से करते रहे हैं। 


इसके आगे  ईo झा ने कहा 2012 तक फिर 2013 से 2018 तक और 2020 से 2025 हम तीन कार्यकाल निर्वहन किए बीच मे 2018 से 2020 तक जीतेन्द्र मिश्रा जी रहे लेकिन संगठन के बहुमत के कारण पुनः हमें 2020 मे पदभार ग्रहण करना पड़ा। ऐसे में हमारे सबसे अधिक पुराने संगठन के ललित कुमार झा जी पर प्रायः सभी सहमत हुए और उनका स्वागत समारोह के साथ-साथ मकर संक्रांति महोत्सव शनिवार 18 जनवरी को किया जा रहा है ।


नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पहले कार्यालय आशियाना दीघा मे चुनाव प्रक्रिया पुरा कर किया जायेगा और संख्याबल के साथ विस्तार से विद्यापति भवन में होगा। बिहार में 19 साल से प्रमुख संगठनों में शामिल रहे राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के द्वारा संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया है।

संबंधित खबरें