ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है पूरा बिहार’ पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे पर बोले रोहित कुमार सिंह

Bihar News: पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे पर युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पूरा बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने बिहार को करोड़ों की योजनाओं और पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात देने के लिए पीएम का धन्यवाद किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: चुनावी साल में पीएम मोदी ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है। सोमवार को पीएम मोदी एक बार फिर से बिहार दौरे पर पहुंचे और पूर्णिया में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया को नए एयरपोर्ट की सौगात देने के साथ ही बिहार को 40 हजार करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा है कि पूरा बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। आजादी के बाद किसी भी प्रधानमंत्री ने बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए नरेंद्र मोदी जैसा सहयोग नहीं किया। रोहित ने कहा कि बिहार का हर बच्चा, बूढ़ा और जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल में रखता है। आज पूर्णिया में हवाई अड्डा और हजारों करोड़ की योजना बिहार के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है।


रोहित ने बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा की लालू जी 2004-2014 तक यूपीए सरकार को चला रहे थे क्यों नहीं बिहार के विकास में दिलचस्पी लिया। तेजस्वी यादव बतायें की उनके माता-पिता के मुख्यमंत्री रहते राज्य का सर्वनाश क्यों हुआ। रोहित ने कहा कि बिहार नरेंद्र मोदी के साथ है और लालू यादव, राहुल गांधी और इनके गठबंधन का अहंकार तोड़ेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता