ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Flood News: पटना समेत बिहार के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड चेतावनी, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द; DM को अलर्ट रहने का निर्देश

PATNA: बिहार में मौसम को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इन सभी जिल

Bihar Flood News: पटना समेत बिहार के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड चेतावनी, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द;  DM को अलर्ट रहने का निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इन सभी जिलों के डीएम से अलर्ट रहने को कहा है और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है जबकि पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट करते हुए कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को फ्लैश फ्लड की चेतावनी भेजी है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर में फ्लैश फ्लट को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भेजा है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी 13 जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि अलर्ट को ध्यान में रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपॉने के लिए सभी वैकल्पिक तैयारी रखें। संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। लोगों को इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा गया है ताकि किसी भी तरह की स्थिति में लोग सजग रहें।


शनिवार को पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और गोपालगंज में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वहीं शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।  उधर, जल संसाधन विभाग ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है और अगले 48 घंटे तक क्षेत्र में कैंप करने को कहा है।