ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Bihar News: ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाने के मामले में पटना से आगे यह जिला, लाभ उठाने वालों की संख्या 11 हजार पार

Bihar News: बिहार में जनवरी से लेकर जून तक 11,580 लोगों ने अपना ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाया है। इस मामले में पश्चिम चंपारण ने आश्चर्यचकित किया है, जबकि पटना ने निराश।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा ने लोगों का समय और मेहनत दोनों बचा दिया है। इस साल जनवरी से जून तक 11,580 लोगों ने ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस हासिल किया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम चंपारण 4,458 लाइसेंस के साथ पहले स्थान पर है, जबकि राजधानी पटना 1,179 लाइसेंस के साथ दूसरे और सीतामढ़ी 1,104 लाइसेंस के साथ तीसरे स्थान पर रहा।


इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम से भी लर्निंग लाइसेंस बनाने का सिलसिला जारी है। पिछले छह महीनों में कुल 3,52,519 लोगों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया, जिसमें मुजफ्फरपुर जिला 40,000 लाइसेंस के साथ शीर्ष पर है। पटना में 22,365 पुरुषों और 1,803 महिलाओं ने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त किया। वहीं, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की बात करें तो 2,92,942 लोगों को डीएल जारी किया गया है। जिसमें मुजफ्फरपुर के 30,185 और पटना के 16,218 लोग शामिल हैं।


परिवहन विभाग ने ऑनलाइन सेवाओं को और आसान बनाने के लिए वाहन 4.0 और सारथी 4.0 सॉफ्टवेयर के जरिए 46 सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। इनमें लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, कमर्शियल लाइसेंस का नवीनीकरण, नाम-पता अपडेट, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण और परमिट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। लोग अब घर बैठे परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस काम के लिए अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की कोई जरुरत नहीं है।