ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News : "कश्मीर की तरह यहाँ भी करना होगा", नीतीश की पार्टी कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सच में करेगी यह काम?

Bihar News : बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नीतीश की पार्टी के विधायक ने एक बड़ी लेकिन कड़ी सलाह दे दी है. साथ ही विपक्षियों के द्वारा “जंगलराज” कहे जाने पर जवाब भी दिया है.

Bihar News
नीतीश कुमार
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News : सोमवार को सदन में विपक्षी पार्टियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जमकर हंगामा किया है. यह हंगामा सिर्फ सदन के अंदर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सदन के बाहर भी विपक्ष के नेताओं ने इस मामले में आवाज उठाई है. इस विषय पर बात करते हुए JDU विधायक संजीव सिंह ने अपराधियों का सीधा एनकाउन्टर करने की बात की है.


उनका कहना है कि “गोली का जवाब अब गोली से ही देना पड़ेगा”. कश्मीर का उदाहरण देते हुए इन्होने आगे कहा कि “पहले कश्मीर में भी पत्थरबाजी होती थी, बाद में मामला कंट्रोल में आ गया. ठीक ऐसा ही कुछ अब यहाँ भी करना होगा, जब तक पुलिस आक्रामक मोड में नहीं आ जाती, तब तक ये लोग नहीं सुधरेंगे”.


“पुलिस पर अगर ये अपराधी खुलेआम गोलियां बरसाएंगे तो इनका एनकाउन्टर करना ही एकमात्र विकल्प है”. वहीँ राजद द्वारा बिहार में जंगलराज चलने की बात का जवाब देते हुए विधायक जी ने कहा है कि “जंगलराज तब होता जब अपराधियों पर कार्यवाई नहीं की जाती, यहां धरल्ले से गिरफ्तारियां की जा रही हैं”.


ज्ञात हो कि होली के दौरान बिहार में लगातार अपराधों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली, यही नहीं मुंगेर में एक पुलिसकर्मी को अपनी जान गवानी पड़ी. जबकि एक पुलिस वाला अररिया में भी शहीद हुआ है. इन बातों को लेकर विपक्ष ने सदन में नीतीश कुमार और NDA सरकार को जमकर निशाना बनाया है. उनका आरोप है कि “प्रदेश की जनता अब भगवान भरोसे है और नीतीश सरकार से यह राज्य संभल नहीं रहा है”.


वहीँ नीतीश के मंत्री जमां खान ने भी इस मामले में कूदते हुए विपक्षियों को जवाब दिया है. इनका कहना है कि “प्रदेश में सुशासन का राज नीतीश सरकार ने ही स्थापित किया है. बाकी जो भी घटनाएं हुई हैं, उनमें संलिप्त दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. विपक्ष के पास और तो कोई मुद्दा है नहीं इसलिए वे जनता को बस गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं”.