ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: बिहार में अब यहाँ के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं जाना होगा पटना, आवदेन का तरीका हुआ बेहद आसान

Bihar News: मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने से पटना की भागदौड़ खत्म। ऑनलाइन आवेदन के बाद एक ही दिन में सत्यापन, एक महीने में घर पर पासपोर्ट..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना नहीं जाना पड़ेगा। अब मेहदी हसन चौक स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। आवेदक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद एक ही दिन में दस्तावेज सत्यापन, फोटो और बायोमेट्रिक जैसी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेते हैं। इसी महीने लगभग ढाई हजार लोगों ने आवेदन किया, जिनमें से ग्यारह सौ से अधिक पासपोर्ट जारी भी हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा आवेदन खाड़ी देशों में काम तलाश रहे नॉन-टेक्निकल युवकों के हैं। इसके बाद आईटीआई पास तकनीकी युवक और हज यात्रा पर जाने वाले मुस्लिम समाज के लोग शामिल हैं। पोस्ट मास्टर अजय कुमार ने इस बारे में बताया है कि डाकघर में सारी जांच पूरी होने के बाद आवेदन पटना क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भेज दिए जाते हैं। पुलिस सत्यापन आमतौर पर एक सप्ताह में हो जाता है और उसके बाद एक महीने के अंदर पासपोर्ट स्पीड पोस्ट से आवेदक के घर पहुंच जाता है।


आवेदन के लिए passportindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरना होता है, शुल्क ऑनलाइन जमा करना पड़ता है और अपॉइंटमेंट लेते समय प्रधान डाकघर मुजफ्फरपुर चुनना होता है। निर्धारित दिन मूल दस्तावेज और प्रिंटेड ARN रसीद लेकर जाना होता है। आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र, पता प्रमाण और यदि हो तो वोटर कार्ड या पैन कार्ड भी साथ रखना जरूरी है।


लोगों का कहना है कि पहले पटना जाने में दो-तीन दिन और हजारों रुपये खर्च होते थे। अब एक ही दिन में काम हो जा रहा है और किसी दलाल की जरूरत भी नहीं पड़ती तथा अतिरिक्त पैसा भी नहीं लगता। इस सुविधा के बाद जिले के लोगों को काफी राहत मिल रही है।