ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बिहार के मंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार, यूपी के आजमगढ़ से पुलिस ने दबोचा

बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सिंह शाहाबाद क्षेत्र से आते हैं और बीजेपी कोटे से MLC हैं। श्रम संसाधन मंत्री को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी और कहा गया था कि 30 लाख भेजो नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

BIHAR POLICE
पुलिस ने की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DESK: बॉलीवुड स्टार सलमान खान और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बाद बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली थी। लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर के साथ बार कोड और धमकीभरा मैसेज वाट्सएप पर भेजा गया था और कॉल भी किया गया था। मंत्री ने बिहार के डीजीपी से इस बात की शिकायत की। जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई की गयी है।


बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकीभरा कॉल कर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले शख्स की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। जिसने मंत्री संतोष सिंह से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी। 


बता दें कि मंत्री संतोष कुमार सिंह को जिस नंबर से कॉल आया था वो नंबर इंडिया के बाहर का था। फोन करने वाले ने कहा कि ज्यादा काबिल बनते हो, 30 लाख दो नहीं तो ठीक नहीं होगा। उसकी बातें सुनने के बाद मंत्री ने भी कहा कि जो करना है कर लो मैं किसी से डरता नहीं हूं। मैं तुम्हे कोई पैसा नहीं दूंगा जिसके बाद बाद मंत्री ने फोन काट दिया। 


Whatsapp पर धमकीभरा मैसेज देते हुए कहा गया कि यदि अपने जिन्दगी की सलामती चाहते हो तो 30 लाख रुपये भेज दो। यह व्हाट्सएप मैसेज किया गया कि जिस तरह से बाबा सिद्दीकी को मर्डर हुआ उसी तरह तुम्हारा भी होगा। तेरे गाड़ी का नंबर 00011 है। तुझे मारने के बाद दोबारा मैसेज नहीं करूंगा। तेरे पार्टी में जितने भी लोग है जिसकों बोलना है बोल दो। 


बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगी गयी थी। धमकी देने वाले ने कहा कि 30 लाख भेजों नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मंत्री संतोष कुमार सिंह मामले की जानकारी डीजीपी विनय कुमार को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आज आखिरकार पुलिस ने धमकी देने वाले संजय यादव को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ से दबोचा।


मंत्री संतोष सिंह ने बताया था कि कॉल करने वाले ने कहा था कि 30 लाख मेरे आदमी को दे दों। तब मैंने कहा कि तुम्हारा बाप कमाके दिया है कि 30 लाख दें दे। फिर उसने कॉल काट दिया। दो बार कॉल आया तो हम नहीं उठाये उसके बाद चौथी बार फोन किया तो कॉल उठाया। तब उसने कहा कि पैसा दे दो नहीं तो बाबा सिद्दीकी  जैसा हाल करेंगे। यदि जिन्दगी सलामत चाहते हो तो 30 लाख  रुपया दे दों। पांचबी बार कॉल किया तो उसे मैंने अपने कार्यालय में बुलाया तो उसने कॉल काट दिया।


उसके बाद उसने वाट्सएप मैसेज किया और स्कैनर भेजा। कहा कि दो बजे तक पेमेंट कर दो नहीं तो चौबीस घंटे में अंजाम  भुगतने को तैयार रहो। कार्यालय में जो भी लोग थे वो उस व्यक्ति की बात सुन रहे थे मैंने फोन स्पीकर पर रखा था। इसकी सूचना डीजीपी को दी गयी है। मौके पर पहुंची आगे की कार्रवाई में जुटी है। मंत्री ने कहा कि हम कार्यालय में बैठे हैं उसी का इंतजार कर रहे हैं। डीजीपी से शिकायत करने के बाद उस शख्स को यूपी से पकड़ा गया है जिसका नाम संजय यादव बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आजमगढ से गिरफ्तार संजय यादव को यूपी से बिहार लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.