ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

Bihar News: किडनी और लीवर ट्रांसप्लाट के लिए अब पुलिस कर्मियों को मिलेगा 2 लाख रूपये, पुलिस मुख्यालय ने किया ऐलान

PATNA: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं में बदलाव किया है। जिससे करीब 1.10 लाख पुलिसकर्मी और अधिकारी लाभान्वित होंगे। सर

Bihar News: किडनी और लीवर ट्रांसप्लाट के लिए अब पुलिस कर्मियों को मिलेगा 2 लाख रूपये, पुलिस मुख्यालय ने किया ऐलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं में बदलाव किया है। जिससे करीब 1.10 लाख पुलिसकर्मी और अधिकारी लाभान्वित होंगे। सरकार ने चिकित्सा अनुदान में बढ़ोतरी कर दी है। 


चिकित्सा अनुदान में वृद्धि:

कैंसर, किडनी और लीवर प्रत्यारोपण के लिए मिलने वाला अनुदान अब एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है। घुटने और हिप प्रत्यारोपण के लिए भी एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। 


शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों के लिए बढ़ा अनुदान:

कर्तव्य के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अब बिहार पुलिस परोपकारी कोष से 25 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यह राशि वर्ष 2023 से शहीद हुए पुलिसकर्मियों के आश्रितों के लिए और वर्ष 2024 से बिहार पुलिस के परिचारी संवर्ग के कर्मचारियों के आश्रितों के लिए लागू होगी।


शिक्षा अनुदान में वृद्धि:

 बिहार पुलिस शिक्षा कोष से मिलने वाली अनुदान राशि में भी वृद्धि की गई है। एमबीबीएस और आईआईटी जैसे पाठ्यक्रमों के लिए मिलने वाली राशि अब 48 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दी गई है।


अन्य महत्वपूर्ण फैसले:

कल्याण कोष से विभिन्न आवेदनों पर कुल 62 लाख 75 हजार रुपये की राशि देने की सिफारिश की गई है। बिहार पुलिस शिक्षा कोष से एक करोड़ 3 लाख 88 हजार 8 सौ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।  परोपकारी कोष से 52 आवेदनों को मंजूर कर मृत्यु की तिथि से उनके आश्रित को 20 वर्षों तक के लिए अनुदान राशि 6 लाख 6 हजार स्वीकृत की गई है। डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन बदलावों से पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

टैग्स