ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: दुनिया जानेगी बिहार की विरासत, प्रयागराज की तर्ज पर पटना-बोधगया में बनेगा कलाग्राम, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Bihar News: प्रयागराज की तर्ज पर अब पटना और बोधगया में भी कलाग्राम बनेंगे। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने कलाग्राम स्थापित करने की मंजूरी दी है।

Bihar News
प्रयागराज की तर्ज पर पटना-बोधगया में बनेगा कलाग्राम
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: यूपी के प्रयागराज की तर्ज पर अब बिहार की विरासत को भी दुनिया जानेगी। बिहार के पटना और बोधगया में कलाग्राम बनेगा। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने कलाग्राम स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुणिश चावला ने बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा को पत्र भेजकर जानकारी दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार के फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खुशी जताई है।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'बिहार को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है। पटना और बोधगया में कलाग्राम के निर्माण का फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का कोटिशः आभार। यह पहल बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में बिहार के पटना और बोधगया का चयन किया जाना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह कलाग्राम न केवल कला कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि कला, संस्कृति और परंपरा के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।'


आपको बता दें कि कुंभ मेले 2025 के दौरान प्रयागराज में स्थापित कलाग्राम को मिली भारी सफलता को देखते हुए, भारत सरकार ने देश भर में 20 नए कलाग्राम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में बिहार के पटना और बोधगया का चयन किया जाना राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जिससे लोगों में खुशी की लहर है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता