ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: एक और फोरलेन होने वाला है चालू...मार्च महीने से डेढ़ घंटे की दूरी महज 30 मिनट में कर लेंगे पूरी, यहां लगेगा टोल...

Bihar News: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात मिलने वाली है. निर्माण कार्य पू्र्ण होने पर डेढ़ घंटे की दूरी महज आधे घंटे में पूरी होगी.बख्तियारपुर से मोकामा के बीच 44 किमी लंबी फोरलेन सड़क मार्च महीने में चालू होने की संभावना है.

Bihar News,four lane in bihar, bakhtiyarpur mokama four lane, bihar samachar, patna news, road in bihar, फोरलेन सड़क, बिहार समाचार, बिहार में सड़क, नीतीश कुमार
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: पटना के लोगों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. मार्च महीने तक बख्तियारपुर से मोकामा के बीच 44 किमी लंबी फोरलेन सड़क मार्च से चालू हो जाएगा. बताया जाता है कि 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है.

मार्च महीने से बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर गाड़ियां दौड़नी शुरू हो जाएंगी. पटना से बख्तियारपुर तक 50 किलोमीटर फोरलेन सड़क काफी पहले ही बन गई है, जिस पर सालों से परिचालन जारी है. अब मोकामा होते हुए यह सड़क सीधे राजेंद्र पुल और गंगा नदीं पर बन रहे सिमरिया पुल से जुड़ जाएगी. इससे उत्तर बिहार आना-जाना सुगम हो जाएगा. सड़क के तैयार हो जाने से यात्रियों का कम से कम एक घंटे का समय बचेगा. 

बख्तियारपुर से मोकामा जाने के लिए वर्तमान में पुरानी सड़क का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे काफी समय की बर्बादी होती है. फोरलेन चालू हो जाने से 1.5 घंटे का सफर 30 मिनट तय की जा सकेगी. बता दें, सड़क का निर्माण कार्य फरवरी 2016 में शुरू की गई थी. फोरलेन सड़क के तैयार हो जाने से बख्तियारपुर से मोकामा, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय और पूर्वी व पूर्वोत्तर बिहार जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी. अभी आधिकारिक रूप से लोग फोरलेन का इस्तेमाल पटना से बख्तियारपुर के बीच ही करते हैं. 

मार्च 2025 में बख्तियारपुर से बाढ़ के बीच के स्ट्रेच का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पंडारक में टोल बूथ काम करने लगेगा. बख्तियारपुर से मोकामा की तरफ जाने के लिए करनौती गांव के पास रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण कार्य जारी है. एक लेन का काम अगले महीने तक पूरा हो जाएगा.