ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

Bihar News: बिहार में आंधी-पानी के बीच विमान सेवाओं पर असर, बीच सफर से डायवर्ट हुए कई फ्लाइट्स

Bihar News: बिहार में आंधी-पानी के बीच विमान सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण रविवार को कई फ्लाइट्स डायवर्ट किये गये।

Bihar News
बीच सफर से डायवर्ट हुए कई फ्लाइट्स
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार में खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी देखा जा रहा है। रविवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। पटना समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। रविवार को दिल्ली और कोलकाता से पटना आने वाली तीन प्रमुख फ्लाइट्स विजिबिलिटी कम होने के कारण लैंड नहीं कर सकीं और उन्हें वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। 


30 तारीख तक बिहार में तेज रफ्तार हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसकी वजह से पटना आने वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट किया जा सकता है। रविवार को इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट (6E2425) शाम 4 बजे, एअर इंडिया की दिल्ली-पटना फ्लाइट (AI407) दोपहर 3:10 बजे और इंडिगो की कोलकाता-पटना फ्लाइट (6E6917) दिन के 3:20 बजे पटना पहुंचने वाली थीं। लेकिन विजिबिलिटी केवल 700 मीटर रहने के कारण इन विमानों ने पटना एयरपोर्ट पर 8-10 चक्कर लगाए। लेकिन, लैंडिंग संभव न हो पाने के कारण उन्हें वाराणसी भेज दिया गया।\


फ्लाइट्स के डायवर्ट होने से पटना और वाराणसी में कुल 977 यात्री बुरी तरह फंस गए। जिससे यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में मौसम में सुधार हुआ और विजिबिलिटी 1000 मीटर तक पहुंचने पर तीनों विमानों ने वाराणसी से पटना के लिए दोबारा उड़ान भरी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता