ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार विधानसभा में सर्किल रेट पर संग्राम, राजद विधायक ने मंत्री को घेरा...जवाब नहीं दे सके संजय सरावगी

Bihar News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन में पूछा, बिहटा में बन रहे एलिवेटेड सड़क एवं हवाई अड्डा निर्माण को लेकर अधिग्रहित भू स्वामियों को पर्याप्त राशि क्यों नहीं दी जा रही है ? सर्किल रेट क्या है इसकी भी जानकारी दें.

bihar vidhansabha,budget session, 20 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा,
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा में आज प्रश्नकाल की शुरूआत हुई। प्रश्नकाल के दौरान राजद विधायक भाई वीरेन्द्र और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी के बीच भिड़ंत हो गई। भाई वीरेन्द्र ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड में हुए भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट की जानकारी मांगी. राजद विधायक ने कहा कि मंत्री सर्किल रेट नहीं बता रहे हैं तो लगता है कि दाल में काला है. 

 भाई वीरेंद्र ने सदन के माध्यम से सवाल उठाय़ा. कहा कि बिहटा में बन रहे एलिवेटेड सड़क एवं हवाई अड्डा निर्माण को लेकर अधिग्रहित भू स्वामियों को पर्याप्त राशि क्यों नहीं दी जा रही है ? सर्किल रेट क्या है इसकी भी जानकारी दें.  राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने दिया जवाब कि जिस भूमि को अधिग्रहित किया गया है, उन सभी भू स्वामियों को निर्धारित सर्किल रेट से अधिक राशि दी जा रही है .इसकी पूरी जानकारी विभाग आपको उपलब्ध करवा देगी.

मंत्री ने कहा कि सर्किल रेट की बात है तो अलग-अलग क्षेत्रों का अलग-अलग है. सर्किल रेट सार्वजनिक है, किसी से छुपा हुआ नहीं है. वह छुपाने की चीज नहीं है. वहीं भाई वीरेन्द्र अपनी बात पर अड़ गए. कहा कि मंत्री जी सर्किल रेट बताएं , उस क्षेत्र का सर्किल रेट क्या है. स्पीकर ने मामले को संभाला और कहा कि मंत्री जी जानकारी दे देंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता