ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: पैक्स चुनाव में वोट डालने जा रहे दंपती को बालू लदे बेलगाम ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत पति घायल

PATNA: पटना के दानापुर से पैक्स चुनाव में वोट डालने भोजपुर जा रहे एक दंपति को बिहटा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के पास एक बेलगाम बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 56

Bihar News: पैक्स चुनाव में वोट डालने जा रहे दंपती को बालू लदे बेलगाम ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत पति घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के दानापुर से पैक्स चुनाव में वोट डालने भोजपुर जा रहे एक दंपति को बिहटा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के पास एक बेलगाम बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 56 वर्षीया पत्नी सुषमा देवी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति जितेंद्र प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। 


दंपति पैक्स चुनाव के लिए मतदान करने भोजपुर जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। घायल पति का इलाज ESIC अस्पताल बिहटा में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटे हुए हैं। 


वही मृतका के पति जितेंद्र सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि भोजपुर में आज पैक्स चुनाव था। दोनों पति-पत्नी मतदान करने के लिए जा रहे थे तभी पीछे से आ रही बेलगाम ट्रक ने पहले ठोकर मारी जिसके कारण पत्नी सड़क पर गिर गई और अनियंत्रित ट्रक ड्राइवर ने उसे रौंद डाला। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रक के मालिक का पता लगा रही है। पुलिस ट्रक के ड्राइवर की भी पहचान में जुटी है। 

टैग्स