ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News : “हैप्पी बर्थडे टू यू”, शराब पार्टी के दौरान 6 गिरफ्तार, रेस्टोरेंट भी हुआ सील

Bihar News : बिहार में शराबबंदी है मगर लोग यह पचाने को तैयार ही नहीं, ताजा मामले में एक रेस्टोरेंट से 6 लोग जाम छलकाते हुए पाए गए, गिरफ्तार.

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News : पटना जिले के बाढ़ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक फैमिली रेस्टोरेंट में शराब पार्टी करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद इस रेस्टोरेंट को भी सील कर दिया गया है. बताते चलें कि गिरफ्तार सभी लोग यहां जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे हुए थे. इस दौरान जब छापेमारी हुई तो वहां से बियर और शराब की बोतलें भी प्राप्त हुई हैं. इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि पुलिस को किसी तरह यह सूचना प्राप्त हुई कि रोटी बोटी नामक एक रेस्टोरेंट में शाम से ही शराब की पार्टी की जा रही है.


जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और मौके पर ही शराब पीते 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सीओ नरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है. नरेंद्र कुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि “हमें इस होटल में शराब पार्टी की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई”. जबकि होटल संचालक फरार हो गया है.


वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा “देर रात हमें यह खबर मिली कि रोटी बोटी नामक रेस्टोरेंट में शराब की पार्टी की जा रही है, बिना देरी किए पदाधिकारी वहां पहुंचे और छापेमारी की गई. बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है इसके बावजूद होटल के संचालक इस तरह से व्यासायिक प्रतिष्ठान में खुलेआम शराब पिला रहे हैं, यही वजह है कि होटल को भी सील कर दिया गया है. इलाके में इस तरह की कोई भी अपराध होने पर ऐसे ही अविलंब कार्रवाई की जाए जाएगी”.


बताते चलें कि प्रदेश में यह इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है. ऐसी पार्टियाँ अक्सर मनाई जाती हैं बस इस बारे में लोगों को पता नहीं चलता ना ही प्रशासन को कोई खबर हो पाती है. हालांकि, अगर इस घटना की तरह राज्य भर की पुलिस ऐसे ही मुस्तैदी दिखलाए तो राज्य का बड़ा कल्याण होगा और कई युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बचेगा. साथ-साथ अपराधों में भी अभूतपूर्व कमी आएगी.