ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: अमित शाह के आगमन को लेकर बैठक, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने की समीक्षा

Bihar News: अमित शाह के पटना दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहकारिता मंच की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ बिहार में सहकारिता क्षेत्र में चल रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

Bihar News,अमित शाह बिहार दौरा, सहकारिता मंच बैठक, भाजपा बिहार, पटना में अमित शाह, बिहार सहकारिता योजनाएं, भाजपा सहकारिता नीति, बिहार राजनीति, अमित शाह तैयारियां
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के पटना आगमन पर सहकारिता मंच की आज बैठक आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंच के प्रदेश संयोजक पूर्व विधान परिषद मनोज सिंह एवं मंच के प्रभारी विशाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सहकारिता के क्षेत्र में प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यों और आवश्यकताओं को लेकर भी समीक्षा की गई और शेष कार्यों को जल्द पूरा करने की भी बात की गई।

 बैठक में कहा गया कि सहकारिता के क्षेत्र में बिहार तेजी से आगे बढ़ा है लेकिन अभी कई और कार्य किए जाने हैं। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखूभाई भाई दलसानिया, बिहार के मंत्री प्रेम कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह सहित मंच के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता