ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar News: बिहार में नवनियुक्त 7468 ANM की हुई पोस्टिंग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की पदस्थापना की सूची

Bihar News: बिहार में नवनियुक्त करीब साढ़े सात हजार एएनएम की विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापना कर दी गई है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसकी सूची जारी कर दी गई है.

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य व्यस्था को और भी सुदृढ बनाने के लिए सरकार ने 7468 ANM की नियुक्ति की है। नवनियुक्त करीब साढ़े सात हजार एएनएम की विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापना कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसकी सूची जारी कर दी गई है।


दरअसल, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना के विज्ञापन संख्या-07/2022 के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) संवर्ग में नियुक्ति हेतु कुल 7468 अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 पर औपबंधिक रूप से नियुक्त किया गया है। सभी चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित किया गया है। 


नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने पदस्थापन स्थल की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के विभागीय वेबसाइट पर ऑफिस ऑर्डर & ट्रांसफर/पोस्टिंग मेनू से प्राप्त कर सकती हैं। सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों एवं पहचान पत्रों के साथ शीघ्रातिशीघ्र अपने पदस्थापित संस्थान के प्रभारी के समक्ष योगदान देना सुनिश्चित करें।


स्वास्थ्य विभाग ने सभी नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की कि वे राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय योगदान देंगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता