ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के घेराव मामले में पुलिस का एक्शन, 50 से अधिक छात्रों के खिलाफ केस दर्ज; CCTV फुटेज से हो रही पहचान

Patna News: बिहार विधानसभा सत्र चल रहा है इसी बीच बीते दिनों विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अचानक शिक्षा मंत्री को घेर लिया, जिससे स्थिति गहमा-गहमी

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Patna News: बिहार विधानसभा सत्र चल रहा है इसी बीच बीते दिनों विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अचानक शिक्षा मंत्री को घेर लिया, जिससे स्थिति गहमा-गहमी हो गई। दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील सिंह को लेकर TRE-3 के अभ्यर्थियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभ्यर्थियों ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। 


बता दें कि हालात बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने मंत्री को घेरकर सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मंत्री को तेजी से दौड़ते हुए भी देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद पटना के सचिवालय थाना में 50 से अधिक अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 


सचिवालय थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। साथ ही प्रशासन ने प्रत्यक्ष कर दिया है कि इस तरह की घटनाओं में शामिल प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


TRE-3 के अभ्यर्थी पिछले दो महीने से गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि जो अभ्यर्थी जॉइनिंग नहीं लेंगे, उनके खाली पदों को भरने के लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया जाए। अभ्यर्थियों का मानना है कि लगभग 10,000 से 15,000 ऐसे शिक्षक चयनित हुए हैं जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर आया है, लेकिन वे सिर्फ एक ही स्थान पर जॉइनिंग करेंगे। ऐसे में बाकी सीटें खाली रह जाएंगी। 


वहीं, शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने कहा कि वह बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की अनुरोध करेंगे और वहां से जो भी निर्णय लिया जायेगा उसका पूरी तरह से सम्मान होगा और वही फैसला मान्य भी होगा।


अब पटना पुलिस इस मामले में शामिल प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि यदि दोबारा इस तरह की कोई घटना होती है तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों को पूरी करती है या नहीं या फिर आंदोलन अधिक खिंचेगा।