ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: विस चुनाव से पहले बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सात जिलों में बनेगा नया अस्पताल, जानें.. क्या है सरकार का प्लान?

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के सात जिलों में 50-बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों के निर्माण की घोषणा की है, इसके साथ ही 35 हजार से अधिक स्वास्थ्य पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहारवासियों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधानसभा से पहले बिहार में सौगातों की बारिश हो रही है। अब राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में सात जिलों में 50-बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पताल स्थापित करने जा रही है। इस योजना के तहत आयुर्वेद, होमियोपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों को समाहित किया जाएगा। 


बीते दिन सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना के अंतर्गत ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो 1 मई 2025 तक चलेगा। यह प्रशिक्षण आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों को नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों और रोग प्रबंधन के आधुनिक तरीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। सात जिलों में गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, गया और मोतिहारी शामिल है। 


आयुष अस्पतालों में होगी पैथोलॉजी जांच की सुविधा

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य आयुष समिति के माध्यम से इन अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी। इससे आयुष चिकित्सा पद्धतियों की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। साथ ही, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आयुष सेवाओं को मजबूती मिलेगी।


बड़े निवेश से बनेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

सरकार ने दरभंगा और बेगूसराय में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों तथा राजकीय आरबीटीएस होमियोपैथिक कॉलेज अस्पताल के निर्माण के लिए 834 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इन संस्थानों को आधुनिक आयुष शिक्षा और अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।


दक्षिण बिहार को मिलेगा नया होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि दक्षिण बिहार में एक नया होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना की जाएगी, जिससे राज्य के दक्षिणी जिलों में आयुष चिकित्सा की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।


भर्ती प्रक्रिया में तेजी, स्वास्थ्य विभाग में 35,000 से अधिक नई नियुक्तियाँ

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अभी तक 35,383 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए जा चुके हैं और आने वाले 3-4 महीनों में इन पर नियुक्तियाँ पूरी हो जाएंगी। इसके अतिरिक्त 9,000 से अधिक रिक्त पदों के लिए भी जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा।


सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन कैडर में 20 हजार से अधिक पद सृजित

स्वास्थ्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक मैनेजमेंट कैडर के अंतर्गत 20,016 नए पदों को मंजूरी दी है। साथ ही, आयुर्वेद, होमियोपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रखी जा रही है। इस अवसर पर राज्य आयुष समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ. आदित्य प्रकाश, अपर सचिव शशांक शेखर सिन्हा, प्रतिभा रानी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।