ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar News: जल्द बिहार की सड़कों पर फर्राटे मारेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें, रूट और टाइमिंग भी हो गए तय

Bihar News: अगस्त से बिहार में 150 इलेक्ट्रिक बसें पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे शहरों में चलेंगी। फुलवारीशरीफ और बैरिया में चार्जिंग स्टेशन तैयार। हर रूट पर 10-15 बसें, रात 9 बजे तक होगा परिचालन।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार की जनता के लिए एक खुशखबरी है, केंद्र सरकार जल्द ही बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम को 150 इलेक्ट्रिक बसें सौंपने जा रही है। इन बसों को राजधानी पटना सहित अन्य प्रमुख शहरों में चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अगस्त के अंतिम सप्ताह तक ये बसें बिहार की सड़कों पर उतरने वाली हैं। पटना के बेली रोड, दानापुर, पटना सिटी, फुलवारी एम्स, बिहटा, मनेर और दीघा जैसे प्रमुख रूट्स पर 80 बसें चलेंगी। जबकि मसौढ़ी, नौबतपुर, पालीगंज सहित 10 से अधिक प्रखंडों में 30 बसें संचालित होंगी। इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।


इन बसों के परिचालन के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित किया जा रहा है। पटना में फुलवारीशरीफ परिवहन परिसर और बैरिया बस टर्मिनल पर बड़े चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जहाँ एक साथ 30 बसों को चार्ज करने की क्षमता होगी। इसके अलावा गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में भी चार्जिंग स्टेशनों के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। एक इलेक्ट्रिक बस एक बार फुल चार्ज होने पर 250 किलोमीटर तक चल सकती है और चार्जिंग में लगभग एक घंटा लगेगा। ये बसें रात 9 बजे तक संचालित होंगी।


हर रूट पर 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है और इनकी निगरानी परिवहन निगम के कंट्रोल एंड कमांड रूम से होगी। यह सिस्टम आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत सहायता प्रदान करने में सक्षम होगा। बसों में आधुनिक सुविधाएँ जैसे जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी, पैनिक बटन, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और स्पीड गवर्नर उपलब्ध होंगे, जो महिला यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाएंगे। बिहार में पहले से ही 27 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, लेकिन इस नए बेड़े के साथ परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा।