ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार को मिली रेल और तकनीक की बड़ी सौगात: नई ट्रेनों से लेकर STPI तक कई घोषणाएं

रेल मंत्री ने बिहार को 4 अमृत भारत ट्रेनों और सीमांचल से दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेन की सौगात दी। साथ ही भागलपुर, तिलैया और राजगीर से जुड़ी करोड़ों की रेल परियोजनाओं की घोषणा की गई। पाटलिपुत्र और दरभंगा में STPI पार्क भी जल्द होंगे चालू।

Bihar
बिहार को बड़ी सौगात
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बिहार के कई रेलवे स्टेशनों का अचानक निरीक्षण किया। यह दौरा पटना से शुरू होकर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों तक पहुंचा। दौरे के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बिहारवासियों के सुगम आवागमन हेतु कई नई ट्रेनों का सौगात दी जा रही है । 


इनमें 04 अमृत भारत ट्रेनें - पटना-नई दिल्ली के मध्य प्रतिदिन, दरभंगा-लखनऊ एवं मालदा टाउन-लखनऊ के मध्य एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन तथा सहरसा और अमृतसर के मध्य अमृत भारत ट्रेन शामिल हैं । इसके साथ ही सीमांचल से दक्षिण भारत के लिए एक नई ट्रेन जो जोगबनी से इरोड के मध्य चलायी जाएगी । उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार के कुछ नई परियोजनाओं की मंजूरी दी जाएगी जिनमें 


1156 करोड़ की लागत से 53 किमी लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाईन, 2017 करोड रुपये की लागत से 104 किमी लंबी बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया का दोहरीकरण तथा 3000 करोड़ की लागत से 177 किमी लंबी रामपुर हाट-भागलपुर का दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क आफ इंडिया (एसटीपीआई) का उद्घाटन किया जाएगा । इनमें 53 करोड की लागत से पाटलिपुत्र में तथा 10 करोड़ की लागत से दरभंगा में निर्मित एसटीपीआई शामिल हैं ।

टैग्स