ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कल साढ़े 3 बजे NDA की बैठक

बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 19 नवंबर को बीजेपी-जेडीयू की बैठकों के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यम

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथग्रहण समारोह होगा। इससे पहले 19 नवंबर को बीजेपी और जेडीयू की अलग-अलग बैठक होगी। सुबह 11 बजे श्रवण कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक होगी। वही बीजेपी अलग बैठक करेगी। जिसके बाद 19 नवंबर को ही बीजेपी और जेडीयू विधायक दल की बैठकें होंगी। 


एनडीए की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगा, जिसमें नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाएंगे। जिसके बाद राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। अगले दिन 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित की गयी है। जिसे बड़े उत्सव का रूप दिया जा रहा है। 


इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, कई केन्द्रीय मंत्री, विभिन्न जिलों के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे थे। उनके साथ सम्राट चौधरी, नितिन नवीन सहित एनडीए के कई नेता और अधिकारी मौजूद थे। 

टैग्स