ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

मानसून सत्र से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक, स्पीकर ने सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं के साथ की बातचीत

PATNA : बिहार में जारी सियासी उठा-पटक के बीच विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है. मानसून सत्र की शुरुआत से पहले बिहार विधानसभा में गुरूवार को सर्वदली

मानसून सत्र से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक, स्पीकर ने सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं के साथ की बातचीत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जारी सियासी उठा-पटक के बीच विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है. मानसून सत्र की शुरुआत से पहले बिहार विधानसभा में गुरूवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया. इस अहम बैठक में मानसून सत्र के दौरान सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई. 


सोमवार से बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है. बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद दोनों जगह इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. इसबार मानसून सत्र 30 जुलाई तक चलेगा. पांच दिवसीय इस सत्र के विवादों से भरे होने की पूरी संभावना है. माना जा रहा है कि विधानमंडल का यह सत्र भी काफी हंगामेदार हो सकता है. क्योंकि पिछले सत्र में जो अभूतपूर्व घटना हुई, उसे विपक्ष आज तक नहीं भूला है. 


कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह बिहार विधानमंडल का पहला सत्र होने जा रहा है. विपक्ष ने नीतीश सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग की कुव्यवस्था, वैक्सीन की किल्लत, विधानसभा में विधायकों की पिटाई और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घरेने की तैयारी की है.


गौरतलब हो कि पिछली बार विधानसभा में कई बार अप्रिय माहौल पैदा हुए. यहां तक की विधायकों की पिटाई भी की गई. विधानसभा अध्‍यक्ष को विपक्ष के साथ ही सत्‍ता पक्ष के आरोप भी झेलने पड़े. लिहाजा दोनों खेमों में तालमेल बनाकर सदन चलाने में इस बार भी विधानसभा अध्‍यक्ष को काफी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.