ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar News: बिहार में विधायकों को जल्द मिलेंगे सरकारी बंगले, इस महीने तक तैयार हो जाएंगे 158 फ्लैट

Bihar News: भवन निर्माण विभाग द्वारा पटना में विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर में विधायकों के के लिए लगभग 44.41 एकड़ भखंड में 246 बंगलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से पहले

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भवन निर्माण विभाग द्वारा पटना में विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर में विधायकों के के लिए लगभग 44.41 एकड़ भखंड में 246 बंगलों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से पहले फेज में 65 बंगलों एवं द्वितीय फेज में 23 बंगलों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तीसरे फेज में 158 बंगलों का फिनिशिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। 


भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि के द्वारा बताया गया कि 158 बंगलों में विभिन्न स्तरों पर फिनिशिंग और साफ-सफाई के कार्य किए जा रहे हैं। जून महीने तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। कार्यों में तेजी लाने हेतु लगातार स्थल निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है।  


उन्होंने कहा कि आवासन परिसर को जीरो डिस्चार्ज की अवधारणा को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। सिवरेज डिस्चार्ज को ट्रिटमेंट के बाद बागवानी के लिए पानी का उपयोग किया जाएगा। वर्षा जल संचयन की भी व्यवस्था है। इसके अलावा बिजली बचत के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है।


बंगले का निर्मित क्षेत्रफल 3693 वर्गफीट है। आवास परिसर में एमएलए हॉस्टल, कैंटिन, कम्युनिटी सेंटर आदि की भी सुविधाएं रहेंगी। सभी बंगलों के निर्माण के उपरांत विधान सभावार आवासन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पूर्व में पूर्ण हुए बंगलों को हस्तांतरित कर दिया गया है। परिसर को सुंदर एवं मनमोहक बनाने हेतु परिसर के सड़कों के किनारे तथा कॉमन स्थलों पर चम्पा, गुलमोहर, महोगनी आदि के पौधे लगाए गए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता