ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में वज्रपात से 11 लोगों की मौत, मृतकों के परिजन को 4-4 लाख का मुआवजा

PATNA : बिहार में एक बार फिर आसमान से आपदा बरसी है. सूबे में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गई है. बिहार में मानसून अगले महीने 3 जुलाई तक सक्रिय रहेगा. इस दौरान राज्य के

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में एक बार फिर आसमान से आपदा बरसी है. सूबे में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गई है. बिहार में मानसून अगले महीने 3 जुलाई तक सक्रिय रहेगा.  इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे मृतक के परिजनों के साथ हैं. सीएम ने मृतकों के परिजन को अविलंब 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया. मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से अपील की है कि सभी लोग ख़राब मौसम में पूरी तरह सतर्क रहें. ख़राब मौसम में उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की.


मंगलवार को बिहार में वज्रपात से 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में सबसे ज्यादा 5 लोग सारण जिले के हैं. इसके अलावा पटना और नवादा के 22 लोगों की मौत हुई है. वहीं दूसरी ओर लखीसराय और जमुई जिले के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. बताया जाता है कि सारण जिले में वज्रपात से मरने वाले लोगों में गरखा के तीन लोग हैं, जबकि एक मकेर का है. वहीं, नवादा नगर के बायपास में एक और अकबरपुर थाना क्षेत्र के गरण्डी गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है.


बता दें कि पिछले सप्‍ताह बिहार में एक ही दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी. बता दें कि बिहार में इस बार मानसून समय से तीन दिन पहले आया है और अभी तक राज्य में सामान्य से 92 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के सक्रिय रहने से बिहार में अगले दो दिनों तक तेज बारिश होती रहेगी. वर्तमान में राज्य में ट्रफ लाइन (कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ है.