ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में टिड्डी दल के अटैक का खतरा बढ़ा, बॉर्डर के करीब पहुंचा

PATNA : फसलों का दुश्मन टिड्डी दल बिहार की सीमा के काफी करीब पहुंच चुका है। बिहार में टिड्डी दर के अटैक की संभावना तेजी से बढ़ती चली जा रही है। बिहार सरकार का कृषि विभाग अलर्ट मोड

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : फसलों का दुश्मन टिड्डी दल बिहार की सीमा के काफी करीब पहुंच चुका है। बिहार में टिड्डी दर के अटैक की संभावना तेजी से बढ़ती चली जा रही है। बिहार सरकार का कृषि विभाग अलर्ट मोड में है। विभाग से जुड़े अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। 


यूपी-बिहार के बार्डर इलाकों में टिड्डी दल का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, गया, औरंगाबाद, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों में कृषि विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। कृषि विभाग में इस सिलसिले में एडवायजरी जारी की है। इसके साथ ही प्रखंड और पंचायत स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग ने  छुट्टी के दिनों में भी पौधा संरक्षण निदेशालय को खोलने का निर्देश दिया है अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है। हालांकि इस बीच  केंद्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केन्द्र (सीआईपीएम) लगातार कोशिश कर रहा है कि टिड्डी आगे बिहार की ओर नहीं बढ़ें।


बता दें कि यूपी में प्रयागराज जिले के कोरांव में बुधवार को टिड्‌डी दल ने हमला बोला था। उसके एक दिन बाद गुरुवार को टिड्डी दल ने शहरी क्षेत्र में धावा बोल दिया।टिड्डी दल से बचाव के लिए फायरकर्मी और सिंचाई विभाग के कर्मचारी मंगलवार से ही जुटे हैं लेकिन टिड्डी दल एक के बाद दूसरे इलाकों में धावा बोलता रहा। गुरुवार को सुबह से टिड्डी दल का रुख शहर की ओर रहा।


प्रयागराज में दारागंज की तरफ से शहर में प्रवेश कर टिड्डी दल टैगोर टाउन, जार्जटाउन, दरभंगा होते हुए सिविल लाइंस तक फैल गए। आसमान में टिड्डी दल को देखकर लोगों ने पटाखे छुड़ाए। टैगोर टाउन समेत कुछ जगहों पर लोगों के फायरिंग करने की भी सूचना है। लोगों ने थाली और खाली कनस्टर पीटकर भी दल को भगाया।बुधवार पूरी रात दल को मारने के लिए अफसरों की टीमें बहादुरपुर के गांवों में छिड़काव की थीं। काफी संख्या में टिड्डी मारे भी गए थे।