ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में आंधी-तूफान का कहर, ठनका गिरने से 7 की मौत

PATNA : शनिवार को बिहार में आई आफत की बारिश और आंधी ने 7 लोगों की जान ले ली है। ठनका गिरने की वजह से सूबे में 7 लोगों की मौत हुई है। अलग-अलग जिलों में हुई मौतों की जानकारी सामने आई

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : शनिवार को बिहार में आई आफत की बारिश और आंधी ने 7 लोगों की जान ले ली है। ठनका गिरने की वजह से सूबे में 7 लोगों की मौत हुई है। अलग-अलग जिलों में हुई मौतों की जानकारी सामने आई है। सरकार जल्द ही वज्रपात से हुई मौतों के लिए मुआवजे का एलान करेगी। 


मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों के लिए आंधी तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया था। शनिवार की शाम राजधानी पटना के अलावे अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, सारण, सीवान जिले में तेज आंधी तूफान का लोगों ने सामना किया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 48 घंटे तक पटना, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, गया, नालंदा, बेगूसराय, सुपौल, पूर्णिया सहित 25 जिलों में मध्यम स्तर के आंधी तूफान और बारिश की संभावना है। 


31 मई से लेकर 1 जून तक मौसम का बदला हुआ मिजाज जारी रहेगा। पटना में शनिवार की शाम आई तेज आंधी में जगह-जगह पेड़ गिर गए। राजधानी के मुन्नाचक इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक इमारत का छज्जा गिरने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।