ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार में ठंड का कहर जारी, कब मिलेगी राहत जानिये...

PATNA: बिहार में ठंड का कहर जारी है। पटना समेत 18 जिले शीतलहर की चपेट है। अगले तीन दिनों तक इन जिलों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट मौसम विभाग ने 23 जनवरी

बिहार में ठंड का कहर जारी, कब मिलेगी राहत जानिये...
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में ठंड का कहर जारी है। पटना समेत 18 जिले शीतलहर की चपेट है। अगले तीन दिनों तक इन जिलों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट मौसम विभाग ने 23 जनवरी तक जारी किया है। वही बिहार के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को भी कपकपाती ठंड की वजह से 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। 


पटना डीएम के आदेश के अनुसार आठवीं कक्षा तक के बच्चे स्कूल नहीं आएंगे लेकिन 9वीं कक्षा के ऊपर के छात्र-छात्राओं को स्कूल आना होगा। सुबह 9.00 बजे से पूर्व एवं अपराह्न 3.30 बजे के बाद पठन-पाठन नहीं होगा। शीतलहर के कारण स्कूलों को बंद किया गया है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस कपकपाती ठंड से राहत कब मिलेगी? इस सवाल का जवाब मौसम विभाग ने दिया है। 


मौसम विभाग ने बताया कि अभी पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, लखीसराय, जमुई, नवादा सहित 18 जिलों में ठंड ज्यादा पड़ रही है जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले तीन दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी।  फिलहाल 24 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है।


बता दें कि एक दो दिन पहले पटना में तेज धूप निकला था जिसे देख लोगों को भी यह लग गया था कि अब दिन गर्म होगा और ठंड कम होगा। लेकिन 21 जनवरी यानी आज सुबह से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सूर्य भगवान का आज तो दर्शन तक नहीं हुआ है। यह हालत सिर्फ पटना का नहीं बल्कि पूरे बिहार में अमूमन यही स्थिति देखने को मिल रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढोतरी हुई है। 


सबसे ज्यादा ठंड बांका में पड़ रही है। वही शनिवार को सबसे ज्यादा ठंड गया जिले में न्यूनतम 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। बता दें कि जम्मू और शिमला में जबकि 5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। यूं कहे की जम्मू और शिमला से ज्यादा ठंड गया में शनिवार को देखने को मिला। वही आज रविवार को सबसे ज्यादा ठंड बांका जिले में पड़ा है। पटना में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है।