ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में तेज हुई शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया, शिक्षा विभाग और BPSC की अहम बैठक आज

PATNA: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर आज शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच हाई लेवल मीटिंग होने वाली है। सोमवार को होने वाली इस अहम बैठक में बीपी

बिहार में तेज हुई शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया, शिक्षा विभाग और BPSC की अहम बैठक आज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर आज शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच हाई लेवल मीटिंग होने वाली है। सोमवार को होने वाली इस अहम बैठक में बीपीएससी के अध्यक्ष और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ विभाग के कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। आज होने वाली बैठक में शिक्षक नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जल्द ही प्रकाशित हो सकता है।


बता दें कि बीपीएससी की तरफ से शिक्षा विभाग को शिक्षक नियुक्ति के विज्ञापन का ड्राफ्ट पहले ही भेजा जा चुका है। बिहार सरकार ने शिक्षकों की बहाली का जिम्मा अब बीपीएससी को सौंप दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने कक्षा 1 से 12 वीं तक एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है। 15 अगस्त के बाद यह परीक्षा ली जायेगी।


प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की रिक्तियां बीपीएससी को मिली हैं। ऐसे में फिलहाल इनकी ही नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू किया जाना है। इन तीनों श्रेणियों की शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ली जाने वाली भाषा के क्वालीफाइंग पेपर का प्रश्नपत्र एक ही होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।