ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

नवंबर में सर्दी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, पटना का पारा 9.4 पर पहुंचा

PATNA : दिसंबर के महीने में सर्दी हो तो हर दिन नया रिकॉर्ड बनाती है लेकिन लंबे अरसे बाद नवंबर में कड़ाके की ठंड का एहसास प

नवंबर में सर्दी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, पटना का पारा 9.4 पर पहुंचा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  दिसंबर के महीने में सर्दी हो तो हर दिन नया रिकॉर्ड बनाती है लेकिन लंबे अरसे बाद नवंबर में कड़ाके की ठंड का एहसास पटना के लोग कर रहे हैं. बिहार में लगातार पारा तेजी के साथ नीचे जा रहा है और नवंबर में 12 साल की सर्दी का रिकॉर्ड पटना के अंदर टूट गया है. पटना में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री जा पहुंचा है.


मौसम विभाग के अनुसार साल 2008 के बाद से यह अब तक का सबसे न्यूनतम स्तर है. 12 साल पहले  साल 2008 में पटना का न्यूनतम तापमान नवंबर के महीने में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सोमवार को बिहार के बड़े शहरों में सबसे कम तापमान गया के अंदर दर्ज किया गया. गया में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा.


आपको बता दें कि बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है. सुबह और रात में ठंडी हवाओं से पारा गिर जाता है तो वहीं दिन में तापमन बढ़ जाता है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे गर्म शहर 26.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज और सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस गया में रिकॉर्ड किया गया.


बिहार में तापमान गिरने की मुख्य वजह उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवा और आसमान साफ़ रहना था. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक आज सुबह से ही उत्तर-पूर्व की दिशा में हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में आंशिक रूप से गिरावट देखी जा सकती है. वहीं कई जगहों पर बादल छाये रह सकते हैं.