ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार में दारोगा, ASI समेत 2269 सिपाहियों का ट्रांसफर, यहां देखिये तबादले की पूरी लिस्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. लंबे समय से पदस्थापित दारोगा, जमादार, हवलदार और चालक हवलदार से लेकर बड़े पै

बिहार में दारोगा, ASI समेत 2269 सिपाहियों का ट्रांसफर, यहां देखिये तबादले की पूरी लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. लंबे समय से पदस्थापित दारोगा, जमादार, हवलदार और चालक हवलदार से लेकर बड़े पैमाने पर कांस्टेबल का तबादला कर दिया गया है. तबादले की लिस्ट में 70 एसआई, 227 एएसआई, 254 हवलदार, 15 चालक हवलदार सहित 2269 सिपाहियों के नाम शामिल हैं. 


बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मगध प्रक्षेत्र के जिलों में पदस्थापित 70 पुलिस अवर निरीक्षक और 227 सहायक अवर निरीक्षक, 254 हवलदार, 15 चालक हवलदार सहित 2269 सिपाहियों का स्थानांतरण किया गया है. आईजी अमित लोढ़ा की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ने इन पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है.


पुलिस विभाग ने बताया कि मगध क्षेत्रीय परिषद की बैठक में इन जिलों के एसपी ने हिस्सा लिया था. इस मीटिंग के बाद बड़ी संख्या में दारोगा, जमादार, हवलदार, कांस्टेबल, चालक हवलदार और चालाक सिपाही का स्थानांतरण किया गया है. मगध के सभी पांच जिलों गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल और नवादा के पुलिस कप्तान के पास तबादले की लिस्ट पहुंच गई है. 


अब 1 जुलाई को स्थानांतरित किए गए पुलिस कर्मियों को नये पदस्थापना वाले स्थान पर हर हाल में ज्वाइन करना होगा. संबंधित आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी जिले के एसपी को सौंपी गई है.


यहां इस लिंक पर क्लिक कर आप तबादले की पूरी लिस्ट देख सकते हैं. 

टैग्स