ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में शिक्षकों पर चला केके पाठक का डंडा, 64 कॉलेजों के 754 टीचर्स की सैलरी कटी

PATNA: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद से केके पाठक एक्शन में हैं। स्कूल और कॉलेजों से बिना छुट्टी के गायब रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के ख

बिहार में शिक्षकों पर चला केके पाठक का डंडा, 64 कॉलेजों के 754 टीचर्स की सैलरी कटी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद से केके पाठक एक्शन में हैं। स्कूल और कॉलेजों से बिना छुट्टी के गायब रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। केके पाठक के एक्शन में आने के बाद से ऐसे शिक्षक खौफ में हैं।


शिक्षा विभाग की तरफ से सभी अंगीभूत और डिग्री कॉलेजों में निरीक्षण व्यवस्था को नियमित करने का आदेश दिया गया है। यूनिवर्सिटी से मिली निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने 64 अंगीभूत और डिग्री कॉलेजों के 731 शिक्षकों समेत 23 कर्मचारियो का वेतन काटने का आदेश दिया है। ये वे शिक्षक और कर्मी हैं जो बिना छुट्टी के अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं।


इसके साथ ही साथ शिक्षा विभाग ने बिना सूचना ड्यूटी से गायब पाए गए 251 शिक्षकों के वेतन काटने का भी आदेश जारी किया है। ये सभी 251 शिक्षक 26 जुलाई को बिना जानकरी दिए स्कूलों से गायब थे। शिक्षा विभाग ने 1 अगस्त से सभी स्कूलों में निरीक्षण अभियान को तेज करने का निर्देश सभी DEO को दिया है।