ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में शिक्षक नियोजन का छठा चरण पूरा, 1.22 लाख में 79 हज़ार पद अब भी खाली

PATNA : बिहार की जो नियोजन इकाइयां छूट गई थी, उनके अंतिम चरण में जॉइनिंग लेटर बांटने का कार्यक्रम पूरा हो चूका है। इसके बावजूद यहां कई शिक्षक अभ्यर्थी निराश रहे। दरअसल, अंतिम चरण के कार्यक्रम में ज

बिहार में शिक्षक नियोजन का छठा चरण पूरा, 1.22 लाख में 79 हज़ार पद अब भी खाली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की जो नियोजन इकाइयां छूट गई थी, उनके अंतिम चरण में जॉइनिंग लेटर बांटने का कार्यक्रम पूरा हो चूका है। इसके बावजूद यहां कई शिक्षक अभ्यर्थी निराश रहे। दरअसल, अंतिम चरण के कार्यक्रम में जिन नियोजन इकाइयों में प्रक्रिया चल रही थी, आरंभिक सूचना के मुताबिक वहां 300 अभ्यर्थियों को जोइनिंग लेटर नहीं मिल पाया। 




आपको बता दें, छठे चरण के तहत 1.22 लाख शिक्षक पदों में से लगभग 79 हजार खाली रह गये हैं। इनमें प्रारंभिक के 49 हजार पदों के अलावा हाईस्कूल-प्लसटू के तक़रीबन 30 हजार पद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नियोजन प्रक्रिया लंबे समय तक चलने के कारण कई योग्य शिक्षक नौकरी की उम्मीद खो बैठें और दूसरे राज्यों और दूसरे काम में लग गए। यही वजह रही कि विभाग को इतने काम शिक्षक मिल पाए। 




दरअसल, जुलाई 2019 में छठे चरण के तहत राज्य के 72000 प्रारंभिक स्कूलों में 90 हजार 762 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। दो-तीन बार में 41 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती हुई थी। प्राथमिक निदेशालय ने सभी 9000 नियोजन इकाइयों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, जिसके कारण 29 जुलाई 2022 को छूटी हुई नियोजन इकाइयों के लिए एक और नियुक्ति कार्यक्रम रखा गया। इसकी 75 नियोजन इकाइयों में निर्धारित किया गया था कि 7 से 10 सितम्बर तक जॉइनिंग लेटर बांट दिए जाएंगे। इसके पहले काउंसिलिंग सह प्रमाण पत्रों का मिलान होना था, जिसके लिए 26 अगस्त की तारीख तय की गई थी। योग्य अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग में कुल आमद ही 300 से कम रही। 

टैग्स