ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

बिहार में शराब से हो रही मौत पर बोले सीएम नीतीश, कहा.. शराब बुरी चीज है, पिओगे तो मरोगे

PATNA : बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला लगातार जारी है। छपरा में आज जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आज जब शराब से हो र

बिहार में शराब से हो रही मौत पर बोले सीएम नीतीश, कहा.. शराब बुरी चीज है, पिओगे तो मरोगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला लगातार जारी है। छपरा में आज जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आज जब शराब से हो रही मौतों पर सीएम नीतीश से सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया कि शराब बुरी चीज है, इसे पिओगे तो मरोगे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी सभी के हित में है और शराब बंद होने से लोगों घरों में खुशहाली आई है। सीएम के इस बयान से यह साफ हो गया है भले ही राज्य में नई सरकार का गठन हो गया है लेकिन वे शराबबंदी पर कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। 


दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार राजधानी पटना स्थित इको पार्क में पेड़ को राखी बांधने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि शराब के खिलाफ सरकार लगातार अभियान चला रही है। सीएमने कहा कि शुरू से ही कहते रहे हैं कि शराब बुरी चीज है, पिओगे तो मरोगे। उन्होंने लोगो से अपील की कि वे शराब का सेवन नहीं करें। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग गड़बड़ी करने वाले रहते ही है, वे लोग इधर-उधर कुछ न कुछ करते ही रहते हैं। 


बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि आने वाले समय में शायद बिहार में शराबबंदी कानून में संशोधन होगा और छूट मिलेगी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बयान से साफ हो गया है कि भले ही सरकार बदल गई हो लेकर वे फिलहाल शराबबंदी कानून पर किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं हैं।

टैग्स