ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, प्रमोशन देने को लेकर आज होगी अहम बैठक

PATNA : प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सेवाओं के अधीन रुकी प्रोन्नति कैसे शुरू की जा सकती है इसपर चर्चा के लिए मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण न

बिहार में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, प्रमोशन देने को लेकर आज होगी अहम बैठक
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सेवाओं के अधीन रुकी प्रोन्नति कैसे शुरू की जा सकती है इसपर चर्चा के लिए मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में महाधिवक्ता ललित किशोर के अलावा आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इन सबके साथ मुख्य सचिव प्रोन्नति शुरू किए जाने के विकल्पों पर विचार-विमर्श करेंगे।


बिहार में बीते दो साल से ज्यादा से प्रोन्नति पर रोक लगी हुई है।  राज्य सरकार के अधीन नौकरियों में दो साल से अधिक समय से प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है। 11 अप्रैल 2019 को राज्य सरकार के विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक पर रोक लगा दी थी। पटना उच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद यह आदेश जारी किया गया था। तब से राज्य सेवाओं के अधीन प्रोन्नति बंद है। 


डीपीसी की बैठक पर रोक लगाने के बाद राज्य सरकार, पटना उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई। कोर्ट ने सरकार द्वारा दायर एसएलपी के बाद सुनवाई के दौरान यथास्थिति बहाल रखने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद बिहार सरकार डीपीसी की बैठक पर रोक दो के अपने ही आदेश को हटाने की इजाजत हो देने के लिए दोबारा सुप्रीम कोर्ट गई। इन तमाम हालात के बीच आज मंथन होगा कि सरकार प्रमोशन के मुद्दे पर आगे कौन सा रास्ता चुने।