ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

समय से पहले बिहार में हुई मानसून की एंट्री, 16 जून तक पटना में होगा सक्रीय

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री हो गई है. इस वर्ष 12 साल बाद समय से पहले मानसून ने बिहार में दस्तक दी है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में दरभंगा के रा

समय से पहले बिहार में हुई मानसून की एंट्री, 16 जून तक पटना में होगा सक्रीय
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री हो गई है. इस वर्ष 12 साल बाद समय से पहले मानसून ने बिहार में दस्तक दी है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में दरभंगा के रास्ते दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हुआ है. अगले 24 घंटे के भीतर मानसून पूरे बिहार को कवर कर लेगा.


बिहार में 12 बरस के बाद मानसून के बादल समय से पहले बरस रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2008 में समय से पहले मानसून के बादलों का प्रवेश हुआ था. 8 जून 2008 को मानसून समय से पहले बिहार में आया था. बीते बुधवार को मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि पूर्णिया के रास्ते 13 जून को मानसून बिहार में इंटर कर जायेगा. लेकिन अनुमान से एक दिन पहले 12 जून को ही इसकी एंट्री हो गई है.


मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि 16 जून को मानसून राजधानी पटना में इंटर करेगा. मौसम विभाग ने वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि प्री मानसून का असर बिहार में देखने को मिला है. कई जिलों में बारिश हुई है. मौसम विभाग ने बताया कि सत्रीय पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में जून महीने में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है.


कृषि विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार झा बताते हैं कि समय पर मानसून के आगमन का इसका अनुकूल असर खेती किसानी पर पड़ता है. बिहार में खरीफ फसल की पैदावार 2016-17 सीजन के बाद बाढ़ या सूखे के कारण काफी प्रभावित हुई है. इस बार बेहतर पैदावार की उम्मीद होगी. इस बार प्री मानसून अच्छा रहा तो समय पर बीज डाल दिए गए हैं.


25 मई से 10 जून तक पांच महीने वाले धान के लिए इस बार बारिश अच्छी हुई है. 20 जून के आसपास रोपनी का अनुकूल समय होता है. इस समय की अच्छी बारिश काफी हद तक धान की पैदावार को बेहतर बनाती है. मानसून का समय पूर्व आगमन शुभ संकेत हे. बस इसके बाद बारिश के बीच लंबा अंतराल न हो.


मौसमविदों ने बताया कि बागडोगरा में मानसून का आगमन समय से दो से तीन दिन पूर्व हुआ लेकिन वहां आकर 24 से 48 घंटों के लिए ठिठक गया. लेकिन बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बने प्रभावी चक्रवाती परिसंचरण और राज्य भर में सतह से 9 किमी ऊपर तक पूर्वा हवा का प्रभाव बनने से राज्य में मानसून के आगमन की राह तैयार हुई.