ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार: राज्यपाल कोटे से MLC बनाने के लिए 60 लाख की ठगी, इस नेता ने कर दिया बड़ा खेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : बिहार के शिवहर में पुलिस ने एक ऐसे मामले का भंडाफोड़ किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल बिहार में राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाने के लिए 60 लाख रुपये की ठगी करने

बिहार: राज्यपाल कोटे से MLC बनाने के लिए 60 लाख की ठगी, इस नेता ने कर दिया बड़ा खेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के शिवहर में पुलिस ने एक ऐसे मामले का भंडाफोड़ किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल बिहार में राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाने के लिए 60 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक नेता को पुलिस ने धर दबोचा है. जबकि इसका एक और साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जो इसका बेटा बताया जा रहा है. बिहार में एक बड़ी पार्टी की मदद से एमएलसी बनाने की बात कहकर इन्होंने एक शख्स को मजबूत चूना लगाया है.


मामला शिवहर जिले के पुरनहिया थाना का है. पुलिस ने वशिष्ठ नारायण झा को गिरफ्तार किया है, जिसने यहां के जाने माने अनीश कुमार झा के साथ मिलकर एक शख्स को बड़ा चूना लगाया. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की एक बड़ी पार्टी के संपर्क में होने की बात कहकर इन्होंने रितेश कुमार त्रिवेदी को 60 लाख रुपये का चूना लगाया. 


बिहार: राज्यपाल कोटे से MLC बनाने के लिए 60 लाख की ठगी, इस नेता ने कर दिया बड़ा खेल, पुलिस ने किया गिरफ्तारfile image


पुरनहिया थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि 22 मार्च को फूलकहां गांव के रहने वाले रितेश कुमार त्रिवेदी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया और कहा कि पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव के रहने वाले अनीश कुमार झा और  उसके पिता वशिष्ठ नारायण झा ने इनके साथ 60 लाग रुपये की ठगी की. रितेश कुमार त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि इन बाप-बेटों ने राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद का सदस्य बनवाने के लिए 60 लाख रुपये की ठगी की.


बिहार: राज्यपाल कोटे से MLC बनाने के लिए 60 लाख की ठगी, इस नेता ने कर दिया बड़ा खेल, पुलिस ने किया गिरफ्तारfile image


रितेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि अनीश कुमार झा अपने आप को एक बड़ा नेता बताता है. वह समाजसेवा की बात करता है. उसने झांसा में लेकर अपने बाप के साथ मिलकर धोखा दिया. एमएलसी बनाने के नाम पर पहले 35 लाख का पहला चेक लिया और फिर पिछले साल अगस्त महीने में 25 लाख का दूसरा चेक लिया. दोनों चेक का एचडीएफसी बैंक के माध्यम से भुगतान भी हो गया है. रितेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जब बिहार में राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनने वालों के नाम का एलान हुआ तो उस लिस्ट में उसका नाम नहीं था. फिर इसने अनीश कुमार झा और उसके पिता से इस बारे में बातचीत की तो वे लोग टालमटोल करने लगे. 


अनीश कुमार झा के पिता वशिष्ठ नारायण झा की गिरफ़्तारी के बाद पुरनहिया थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी. दोनों नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी, जिसमें वशिष्ठ नारायण झा को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है. दूसरा आरोपी फरार चल रहा है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स