ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जून के पहले हफ्ते में प्रचंड गर्मी, फिलहाल राहत नहीं.. अब मानसून का इंतजार

PATNA : बिहार के लोगों को भले ही मई महीने तक गर्मी का अहसास नहीं हुआ हो लेकिन जून के पहले हफ्ते में प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ रही है। मई तक बारिश से मालामाल बिहार के लोग अब गर्मी का सि

जून के पहले हफ्ते में प्रचंड गर्मी, फिलहाल राहत नहीं.. अब मानसून का इंतजार
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों को भले ही मई महीने तक गर्मी का अहसास नहीं हुआ हो लेकिन जून के पहले हफ्ते में प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ रही है। मई तक बारिश से मालामाल बिहार के लोग अब गर्मी का सितम झेल रहे हैं। प्रचंड ताप की वजह से न दिन को चैन है न रात को सुकून । सूबे के अधिकतर इलाके गर्मी और उमस झेल रहे । वातावरण में नमी की वजह से आर्द्रता का साथ पाकर सूरज की किरणें प्रचंड हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिक इसे हीट इंडेक्स बता रहे हैं जिसमें नमी की वजह से तापमान से दो से तीन डिग्री अधिक तापमान का एहसास कराता है। 


दरअसल इस बार मई महीने में कुछ दिनों के अंतराल पर बारिश होती रही इस वजह से गर्मी का एहसास ही नहीं हुआ। पिछले साल भी गर्मी के सितम से सूबे के लोग बच गए थे और इस साल भी अधिकतम तापमान 35 के पार शायद ही कभी गया था। अब जब पारा 36 और 38 डिग्री के पार पहुंचा है तो लोग बेहाल हो रहे हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मानसून का प्रसार लगातार जारी है। यह बागडोगरा तक आ गया है। मानसून के बिहार आगमन में एक दो दिन की देरी हो सकती है। अगले दो से तीन दिन में इसका मूवमेंट बताएगा यह दस से 15 जून के बीच किस दिन बिहार में दस्तक देगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी धरती जितना तपेगी मानसून उतना बेहतर होगा। इधर बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन विकसित हो रहा है जो मानसून करंट के प्रसार के लिए बेहतर है। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटों बाद 8 जून की शाम और 9 जून को सूबे में कुछ जगह बारिश हो सकती है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 38, गया का 37.7, भागलपुर का 38.6 और पूर्णिया का 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।