ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार में पुलिस की वर्दी में खस्सी की लूट.. पुलिस जैसी गाड़ी में ही आये और 11 खस्सी ले गये

SAHARSA: बिहार में पुलिस जैसी बोलेरो गाड़ी पर खाकी वर्दी पहन कर आय़े लोगों ने लूट की अजीबोगरीब घटना को अंजाम दिया. वे गांव में घर घर घूमे, जिसके घर के बाहर खस्सी दिखा, उसे उठाकर बोल

बिहार में पुलिस की वर्दी में खस्सी की लूट.. पुलिस जैसी गाड़ी में ही आये और 11 खस्सी ले गये
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में पुलिस जैसी बोलेरो गाड़ी पर खाकी वर्दी पहन कर आय़े लोगों ने लूट की अजीबोगरीब घटना को अंजाम दिया. वे गांव में घर घर घूमे, जिसके घर के बाहर खस्सी दिखा, उसे उठाकर बोलेरो में ठूंस लिया. एक-दो नहीं बल्कि 11 खस्सी को अपनी गाड़ी में रखा और फिर निकल भागे. 


सहरसा का वाकया

ये वाकया सहरसा जिले के सोनवर्षा टोला, अरहां में हुआ है. खस्सी के लुटेरे बोलेरो गाड़ी पर घूम-घूम कर करीब एक दर्जन खस्सी को उठा लिया. इस दौरान एक ग्रामीण ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे पिस्तौल दिखा कर धमकाया औऱ फिर जमकर मारपीट भी की. ग्रामीण अपने खस्सी को लूटे जाने के बाद परेशान हैं.


अरहां के पशुपालक दिनेश यादव ने बताया कि गांव में पुलिस की गश्ती गाड़ी जैसी बोलेरो पर सवार होकर चार-पांच लोग आय़े थे. वे सभी पुलिस की ड्रेस में थे. उनके पास हथियार भी था. पुलिस बनकर आये लोग दरवाजे-दरवाजे घूमने लगे और खस्सी उठा-उठा कर बोलेरो में भरने लगे. लोग पुलिस को खस्सी उठाते देख परेशान थे. लेकिन डर से कुछ बोल नहीं पा रहे थे. 


ग्रामीण दिनेश यादव ने बताया कि मैंने हिम्मत जुटाकर उनसे पूछा कि वे पुलिस होकर भी खस्सी क्यों उठा रहे हैं. इसके बाद उन लोगों ने मुझे हथियार की नोंक पर बोलेरो गाड़ी में बिठा लिया. फिर कुछ दूर आगे ले जाकर गाड़ी से नीचे सड़क पर फेंक दिया. इससे मेरे दोनों घुटनों में काफी चोट आय़ी. दिनेश यादव ने कहा कि मैंने जब शोर मचाने की कोशिश की वे मुझ पर टूट पड़े. उनलोगों ने मुझे मारा औऱ फिर हथियार दिखाते हुए वहां से निकल गये. 


खस्सी के लुटेरे सोनवर्षा टोला के महेश्वरी यादव, अरहां के साधु यादव, सदानंद यादव, दिनेश यादव के 11 खस्सी को  उठा ले गये हैं. परेशान ग्रामीणों ने पुलिस से खस्सी बरामद कराने की गुहार लगायी है.