ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत, टेस्टिंग अब 90 हजार के पार

PATNA : बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़कर 474 हो गई है. पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कुल 3029 मरीज ठीक हुए हैं और आज भी टेस्टिंग का आंकड़ा भी 90 हजार के ऊपर रहा है.


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 92414 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1272980 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 60068 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 66.33 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 30010 एक्टिव केस मौजूद हैं.


बुधवार को राज्य में  पटना सहित 11 ज़िलों में सौ से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई. इनमें पटना में सर्वाधिक 534, बेगूसराय में 254, पूर्वी चंपारण में 169, गया में 107, मधुबनी में 169, मुजफ्फरपुर में 160, पूर्णिया में 124, रोहतास में 140, सहरसा में 175 और सारण में 148 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अररिया में 71, अरवल में 21, औरंगाबाद में 77, बाँका में 26, भागलपुर में 70, भोजपुर में 95, बक्सर में 85, दरभंगा में 58, गोपालगंज में 61,जमुई में 34, जहानाबाद में 69, कैमूर में 37, खगड़िया में 26, किशनगंज में 47, लखीसराय में 18, मधेपुरा में 55, मुंगेर में 52, नालंदा में 92, नवादा में 45, समस्तीपुर में 81, शेखपुरा में 47, शिवहर में 19, सीतामढ़ी में 81, सीवान में 54, सुपौल में 57, वैशाली में 97 और पश्चिमी चंपारण में 86 नए मरीजों की पहचान की गई.


बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत, टेस्टिंग अब 90 हजार के पार

बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत, टेस्टिंग अब 90 हजार के पार

टैग्स