ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत, जांच का आंकड़ा पहली बार 16 हजार के पार

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटे के अंदर 14 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 269 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटे के अंदर 14 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 269 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में पहली बार जांच का आंकड़ा 16 हजार के ऊपर चला गया है। राज्य में 1 दिन के अंदर 16275 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। 


इतना ही नहीं राज्य के अंदर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1376 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य के रिकवरी दर में कोई सुधार नहीं हुआ है क्योंकि कोरोना के मामले अब ज्यादा सामने आ रहे हैं। राज्य में अब भी कोरोना के 14101 एक्टिव केस मौजूद हैं। 


बिहार में अब तक 486835 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पहली बार एक दिन के अंदर 16000 से ज्यादा लोगों की कोरोना टेस्ट किये जाने पर खुशी जताई है। हालांकि पटना में मरने वालों की संख्या अब 41 हो गई है। पटना के बाद सबसे ज्यादा मौत कोरोना वायरस से भागलपुर में हुई है यहां 26 लोगों की जान अब तक की जा चुकी है।

टैग्स