ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत, रिकवरी रेशियो और नीचे गिरा

PATNA : इसे 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अब तक के कुल 285 लोगों की मौत क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : इसे 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अब तक के कुल 285 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो गई है। बुरी खबर यह है कि राज्य के अंदर रिकवरी रेशियो भी पहले से कम हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 29 जुलाई को रिकवरी रेशियो 66.43 फ़ीसदी था जो अब घटकर 65.98 फ़ीसदी हो गया है। 


इतना ही नहीं राज्य के अंदर पिछले 24 घंटों में कोरोना टेस्ट के मामलों में भी कमी आई है। 29 जुलाई को राज्य में 17794 लोगों की कोरोना जांच की गई थी जो आज घटकर 16042 रह गया है। राज्य में अब तक 525430 लोगों की कोरोना टेस्ट हो चुकी है। राज्य के अंदर कोरोना के 16042 एक्टिव केस मौजूद हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अपने ही विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की है कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 20,000 से ज्यादा कोरोना की जांच की गई है। मंगल पांडे ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. राज्य में कोरोना जांच का आंकड़ा हुआ प्रतिदिन 20 हज़ार के पार I आज कुल 20,801 लोगों की हुई जांच, अभी तक कुल लगभग 5 लाख 26 हज़ार जांच हुए पूरे I


पिछले 24 घंटे के अंदर 1169 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं यह आंकड़ा 29 जुलाई से कम है। 29 जुलाई को 1284 मरीज स्वस्थ हुए थे। पटना में अब तक के कोरोना संक्रमण के 8229 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 4846 मरीज ठीक हो चुके हैं लेकिन अभी भी 3342 मरीज एक्टिव हैं। 

टैग्स