ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में नेताओं पर कोरोना अटैक, JDU सांसद को हुआ कोरोना

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजनीतिक गलियारे में कोरोना इतनी तेजी से फ़ैल रहा है कि बिहार के दर्जनों नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं. जेडीयू के

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजनीतिक गलियारे में कोरोना इतनी तेजी से फ़ैल रहा है कि बिहार के दर्जनों नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं. जेडीयू के मंत्रियों के बाद अब जदयू सांसद भी इसकी चपेट में आ गए हैं. इससे पहले बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव मिल चुकी हैं.


मधुबनी में  झंझारपुर के जदयू सांसद आरपी मंडल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दिया था. जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. प्रशासन उनके कांटेक्ट में आये लोगों की जांच में जुटी हुई है. आपको बता दें कि इससे पहले जिले के एक भाजपा विधान पार्षद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.


शनिवार को जिले में 7 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया है. इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 697 हो गई है. हालांकि ख़ुशी की बात ये है कि 572 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं. फिलहाल मधुबनी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 123 मरीज हैं.


उधर दूसरी ओर, नौतन के विधायक नारायण प्रसाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. विधायक के साथ-साथ उनका बेटा, उनकी बहु और भांजा भी संक्रमित पाए गए हैं. पश्चिम चंपारण जिले में कोरोना की रफ्तार अब भी कम नही पड़ रही है. इस जिले में कोरोना महामारी से जुड़ी हुई ताजा अपडेट ये है कि 43 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. जिसमें भाजपा विधायक और उनके घरवाले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.


आज आयी कोरोना जांच रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़ कर 777 हो गयी है. बता दें कि चार दिन पहले ही लौरिया विधायक विनय बिहारी भी संक्रमित हुए थे. उनकी पत्नी भी संक्रमित मिली हैं.


दो दिन पहले पत्नी, मां और साले के साथ स्थानीय सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल में भी संक्रमण की पहचान हुई थी. डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि संदिग्ध लोगों की जांच में तेजी आयी है. कांटेक्ट ट्रेसिंग के तहत लोगों की जांच कराई जा रही है. इससे अधिक कोरोना के मरीजों की पहचान हो रही है. संक्रमित पाये गये सभी लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है. आवश्यकता पड़ने पर उन्हें जीएमसीएच के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा.


जिले में शनिवार को आयी कोरोना जांच रिपोर्ट में सबसे अधिक 10 मरीज मैनाटांड़ में मिले हैं. बगहा-1 में दो, योगापट्टी में तीन, चनपटिया में दो, रामनगर में दो, नरकटियागंज में पांच, गौनाहा में एक, बैरिया में आठ, नौतन में छह व बेतिया में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मेडिकल टीम इनकी निगरानी कर रही है.

टैग्स